Sonbhadra News: पंचशील अस्पताल में सामान्य प्रसव से महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, क्षेत्र में चर्चा.
घोरावल के शिवद्वार निवासी राजेश की पत्नी नीलू को प्रसव के लिए पंचशील अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार भोर करीब चार बजे सामान्य प्रसव से तीन बच्चों का जन्म हुआ। अस्पताल की डायरेक्टर पवित मौर्य के अनुसार स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा मौर्य की देखरेख में डिलीवरी कराई गई। एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर से अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
sonbhadra
6:09 PM, Nov 13, 2026
Share:


पंचशील अस्पताल में तीन बच्चों के जन्म के बाद परिजन और चिकित्सक, वार्मर में नवजात शिशु।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद के छपका स्थित पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुक्रवार की भोर एक महिला ने सामान्य प्रसव के माध्यम से एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। सुबह करीब चार बजे हुए इस प्रसव की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में इसकी चर्चा शुरू हो गई। एक ही प्रसव में तीन बच्चों का जन्म होना लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घोरावल क्षेत्र के शिवद्वार निवासी राजेश की 26 वर्षीय पत्नी नीलू को प्रसव पीड़ा होने पर पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों की देखरेख और आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी में प्रसव कराया गया। इस दौरान महिला ने सामान्य प्रसव के जरिए तीन बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल की डायरेक्टर पवित मौर्य ने बताया कि महिला का प्रसव चिकित्सकीय निगरानी में सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया गया। इस पूरी प्रक्रिया में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा मौर्य (एमबीबीएस, डीजीओ) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चिकित्सकीय टीम की देखरेख में डिलीवरी कराई गई। एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर सामने आने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच इसकी चर्चा होती रही। परिवार में भी इस घटना को लेकर उत्सुकता और खुशी का माहौल बताया जा रहा है। पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुए इस प्रसव ने क्षेत्र में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। एक ही प्रसव में तीन बच्चों का जन्म होना अपने आप में खास घटना है।


