ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news woman s body found hanging from fan under suspicious circumstances maternal side accused in laws of murder and torture

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटकता मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या और प्रताड़ित का लगाया आरोप.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव में 24 वर्षीय महिला शिखा शुक्ला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर शिखा को प्रताड़ित कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

sonbhadra

1:57 PM, Nov 4, 2025

Share:

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटकता मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या और प्रताड़ित का लगाया आरोप.
logo

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव में 24 वर्षीय महिला शिखा शुक्ला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर शिखा को प्रताड़ित कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मृतका शिखा शुक्ला की शादी 2018 में अमौली गांव निवासी सुनील शुक्ला से हुई थी। मृतका के भाई अनूप पांडे ने आरोप लगाया कि उसके बहनोई सुनील शुक्ला का गांव की ही एक अन्य महिला से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर परिवार में कई बार विवाद हुआ और पंचायतें भी बुलाई गईं, लेकिन सुनील के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। भाई ने बताया कि शिखा को लगातार मारपीट और प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी। मायके पक्ष का कहना है कि यही प्रताड़ना उसकी मौत का कारण बनी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Img

मृतका के पिता ने बताया कि उन्हें समधी ने फोन पर बेटी के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने अपनी बेटी को मृत अवस्था में पाया। उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पुलिस जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। कोतवाल ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.