Sonbhadra News: महुआ के पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, गांव में मचा हड़कंप.
बभनी थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ गांव में शुक्रवार रात एक महिला ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
sonbhadra
4:59 PM, Mar 14, 2026
Share:


मृतक फुलेसरी देवी कि फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ गांव में शुक्रवार रात एक महिला ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मृतका की पहचान खोतोमहुआ निवासी 34 वर्षीय फूलेसरी देवी पत्नी रामप्रसाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। इसी दौरान फूलेसरी देवी घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित महुआ के पेड़ के पास पहुंचीं और साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शनिवार सुबह जब ग्रामीण बाहर निकले तो पेड़ से महिला का शव लटकता देख हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मां का शव देखकर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिन्हें ग्रामीणों ने किसी तरह शांत कराया। घटना की सूचना पति रामप्रसाद ने बभनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
