मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news woman s suspicious death in private hospital family members allege negligence and wrong injection

Sonbhadra News: निजी अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और गलत इंजेक्शन का आरोप.

केकराही क्षेत्र के बसवान गांव निवासी रुक्मिणी पटेल को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने से उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। घटना के समय डॉक्टर के अस्पताल में मौजूद न होने का भी आरोप लगाया गया है। महिला अपने पीछे तीन छोटी बच्चियों को छोड़ गई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने हंगामा किया।

sonbhadra

10:37 AM, May 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: निजी अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और गलत इंजेक्शन का आरोप.
logo

मृतका अपने पीछे तीन छोटी बच्चियों को छोड़ गई है, जिनमें एक पांच महीने की दुग्धमुंही बच्ची भी शामिल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित सहारा हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में भर्ती 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही तथा गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार केकराही क्षेत्र के बसवान गांव निवासी रुक्मिणी पटेल (27), पत्नी जितेंद्र पटेल, को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर परिजन निजी अस्पताल सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराए थे। पति जितेंद्र पटेल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती के समय उनकी पत्नी सामान्य रूप से बात कर रही थी और उसे पेट दर्द के अलावा कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। आरोप है कि इलाज के नाम पर सिर्फ पानी में दवा घोलकर चढ़ाई जाती रही, लेकिन हालत बिगड़ने पर भी न तो कोई विशेष उपचार किया गया और न ही किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया। परिजनों का कहना है कि रात में अचानक महिला की हालत खराब होने लगी। जब डॉक्टर को बुलाने की कोशिश की गई तो अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। आरोप है कि इलाज के दौरान महिला को गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। सुबह करीब छह बजे अस्पताल कर्मचारी मरीज को आईसीयू में लेकर गए, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ के मौके से हट जाने की बात भी सामने आई है, जिससे परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका अपने पीछे तीन छोटी बच्चियों को छोड़ गई है, जिनमें एक पांच महीने की दुग्धमुंही बच्ची भी शामिल है। मां की मौत के बाद बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है, आपका परिजनों के सामने बच्चियों के लालन-पालन की समस्या उत्पन्न हो गई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है। वहीं अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि मरीज की हालत पहले सामान्य थी और उसका इलाज किया जा रहा था। कर्मचारियों के अनुसार परिजनों द्वारा पानी पिलाने के दौरान पानी फेफड़ों में चला गया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। अस्पताल पक्ष का यह भी कहना है कि मरीज का अल्ट्रासाउंड होना बाकी था और उसे निगरानी में रखा गया था। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.