Sonbhadra News: स्वास्थ्य केंद्रों पर नसबंदी के बाद महिलाओं को मिल रही सुविधा, 102 एम्बुलेंस सेवा महिलाओं के सेवा में तटपर.
जिले में 102 एम्बुलेंस सेवा महिला नसबंदी के बाद महिलाओं को घर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह सेवा न केवल महिलाओं के लिए आवागमन को सुगम बनाती है, बल्कि नसबंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध हुई है।
sonbhadra
9:25 PM, Jan 20, 2026
Share:


102 एम्बुलेंस सेवा महिला नसबंदी के बाद घर पहुंचा रही।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जिले में 102 एम्बुलेंस सेवा महिला नसबंदी के बाद महिलाओं को घर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह सेवा न केवल महिलाओं के लिए आवागमन को सुगम बनाती है, बल्कि नसबंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध हुई है। 20 जनवरी को ककराही स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित शिविर में लगभग 59 महिलाओं की नसबंदी की गई। इन महिलाओं को घर पहुंचाने के लिए 102 एम्बुलेंस सेवा की 7 गाड़ियां लगाई गईं। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. गुरु प्रसाद ने बताया कि नसबंदी के पंजीकरण के साथ ही महिलाओं की संख्या के आधार पर एम्बुलेंस की संख्या निर्धारित की जाती है। उस दिन नसबंदी कराने वाली महिलाओं को घर तक पहुंचाने के लिए ककराही, कमी, मधूपुर, शाहगंज और जिला अस्पताल से 102 एम्बुलेंस सेवा की गाड़ियां उपलब्ध कराई गईं। एम्बुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर आकाश तिवारी ने जानकारी दी कि नसबंदी के साप्ताहिक कैलेंडर के आधार पर स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों के साथ समन्वय स्थापित किया जाता है। इसका उद्देश्य शत-प्रतिशत महिलाओं को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाना है। इस योजना में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों की एम्बुलेंस भी शामिल की जाती हैं। इसी क्रम में, मंगलवार को दुद्धी और ककराही स्वास्थ्य केंद्रों पर नसबंदी शिविर आयोजित किए गए। ककराही में 59 और दुद्धी में लगभग 100 महिलाओं का पंजीकरण हुआ। नसबंदी के बाद इन सभी महिलाओं को 102 एम्बुलेंस सेवा की मदद से निःशुल्क उनके घर तक पहुंचाया गया।
