ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news women demonstrated at jal nigam office with buckets residents of 40 years old pipeline

Sonbhadra News: जल निगम कार्यालय पर महिलाओं ने बाल्टी-डब्बे लेकर किया प्रदर्शन, 40 साल पुरानी पाइपलाइन से परेशान बढौली के निवासी.

रॉबर्ट्सगंज जल निगम कार्यालय पर उस समय अधिकारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई जब दो दर्जन महिलाएं बाल्टी और डब्बा लेकर कार्यालय पर जा धमकी और जल निगम के अधिकारियों के विरुद्ध नारा लगाने लगी। दरअसल सरकारी पानी की सप्लाई 2 महिनों से क्षेत्र में नदारद है। कभी-कभी पानी नल में दर्शन ज़रूर देती है लेकिन वो पर्याप्त नहीं होती।

sonbhadra

7:01 PM, Sep 15, 2025

Share:

Sonbhadra News: जल निगम कार्यालय पर महिलाओं ने बाल्टी-डब्बे लेकर किया प्रदर्शन, 40 साल पुरानी पाइपलाइन से परेशान बढौली के निवासी.
logo

महीने से पानी सप्लाई ना आने से परेशान महिलाओ का प्रदर्शन.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज में बढौली गांव के स्थानीय निवासियों ने पानी की समस्या को लेकर जल निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। दो दर्जन से अधिक महिलाओं और बच्चों ने बाल्टी और डब्बे लेकर कार्यालय पहुंचीं। पिछले दो महीनों से क्षेत्र में सरकारी पानी की सप्लाई लगभग बंद है। बता दे कि बढौली कुशाही परियोजना से बढौली समेत छह गांवों को पानी की आपूर्ति की जाती है।

Img

प्रदर्शन कर रही प्रियंका ने बताया कि बढौली कोटवरिया वार्ड नंबर 6 के निवासी जल निगम पर पानी की समस्याओं को लेकर महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। पानी की समस्या लगातार महीनों से बनी हुई है बीच में एक-दो दिन पानी मिलता भी है और बाद में सप्लाई बंद कर दी जाती है। हर बार की यही समस्या है। पानी सप्लाई न होने पर अधिकारी अपनी समस्या का बहाना बता देते है और मशीन बिगड़ने की बात कही जाती है।

Img

पानी की जरूरत है इसलिए दूसरे जगह से पानी लाना पड़ता है गर्मी में भी पानी की समस्या से हम लोग परेशान थे। कभी इस चापानल तो कभी उस चापाकल पर भटकना पड़ता है। प्रदर्शन करने के बाद अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है कि एक-दो दिन में पानी की समस्या दूर हो जाएगी और पानी मिलने लगेगा।

विज्ञापन

Img

जल निगम के एक्सईएन अरुण कुमार सिंह ने बताया यह परियोजना 40 वर्ष पुरानी है और इसकी अवधि 10 साल पहले ही समाप्त हो चुकी है। पुरानी पाइपलाइन और मोटर जर्जर अवस्था में हैं। इस कारण हर सप्ताह ब्रेकडाउन की स्थिति बनती है। समस्या के समाधान के लिए जल जीवन मिशन के तहत पटवध ग्राम में नई पेयजल योजना बनाई जा रही है।

Img

यह योजना दो महीने में पूरी हो जाएगी। वर्तमान में चुर्क तक पानी पहुंच रहा है, लेकिन कुछ स्थानों पर लीकेज की समस्या है। जल निगम ने आश्वासन दिया है कि जहां पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां बिल का संशोधन किया जाएगा। धंधरोल बांध से आने वाला पानी फिल्टर होकर सप्लाई किया जा रहा है। तीन किलोमीटर दूर पाइपलाइन में लीकेज का पता चला है।

Img

अधिकारियों का कहना है कि लीकेज की जगह मिलते ही एक घंटे में मरम्मत कर दी जाएगी। दो दिन पहले मरम्मत की गई थी, लेकिन रात में फिर से लीकेज होने से आपूर्ति बाधित हुई है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए वैकल्पिक रूप से पानी के लिए टैंकर की सहायता ली जा रही है और पानी की सप्लाई की जा रही है लेकिन महिलाओं का कहना है कि हमारी गलियां संकरी है 100 मीटर दूर से पानी लाना पड़ता है इसलिए महिलाएं विरोध कर रही हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.