ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news women of self help group made rakhis tied rakhi to dm

Sonbhadra News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई राखियां, डीएम को बांधी राखी.

सोनभद्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रक्षाबंधन को लेकर करीब 20 से 30 हजार राखियां तैयार की हैं। हिंदूवादी क्लस्टर की महिलाओं ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को राखी बांधकर सहयोग और सुरक्षा का संदेश दिया। महिलाओं ने अधिकारियों से आजीविका मिशन के तहत समूह की बहनों को आगे बढ़ाने और निरंतर सहयोग देने की अपील की।

sonbhadra

1:35 PM, Aug 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई राखियां, डीएम को बांधी राखी.
logo

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया और सहयोग व सुरक्षा का संदेश दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र।

रक्षाबंधन पर्व को लेकर जनपद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर राखियों और अन्य उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में हिंदूवादी क्लस्टर से जुड़ी महिलाओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी। महिलाओं ने आजीविका मिशन से जुड़ी बहनों के साथ सहयोग और सुरक्षा का संदेश भी दिया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि जनपद में स्वयं सहायता समूह की करीब 150 महिलाएं राखी बनाने के कार्य में जुटी हैं।

समूह की महिलाओं द्वारा लगभग 20 से 30 हजार राखियां तैयार की जा रही हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा मिठाई सहित अन्य उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं। इन उत्पादों को स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि महिलाओं की आमदनी बढ़े और उन्हें अपने उत्पादों के जरिए नई पहचान मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद सोनभद्र में इन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को एक पहचान देने के लिए उन्हें ब्रांड के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। हिंदूवादी क्लस्टर से आईं नीलम ने बताया कि समूह की महिलाएं राखी बनाने का कार्य कर रही हैं।

Img

अब तक पांच हजार से अधिक राखियां तैयार की जा चुकी हैं और उन्हें बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि राखी के कारोबार से हर वर्ष समूह की महिलाओं को करीब 50 से 60 हजार रुपये तक की आमदनी हो जाती है। नीलम ने बताया कि महिलाओं ने जिलाधिकारी को राखी बांधकर आजीविका मिशन से जुड़ी सभी बहनों के साथ खड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों से महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनके कार्य में निरंतर सहयोग करने की अपेक्षा जताई। स्वयं सहायता समूह की महिला निर्मला ने कहा कि राखी बनाने का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि वे अलग-अलग सीजन में अपने उत्पाद तैयार कर आय अर्जित करती रहें। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी को परिवार के मुखिया के रूप में राखी बांधकर महिलाओं ने उनके सहयोग और सुरक्षा की उम्मीद जताई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.