मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news women performed jalabhishek of baba bholenath by filling water from naulakha bandha

Sonbhadra News: नौलखा बंधे से जल भरकर महिलाओं ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक.

सावन के पावन अवसर पर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में महिलाओं ने नौलखा बंधे से पवित्र जल भरकर बभनी स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह से बड़ी संख्या में महिलाएं फूल, पीतल के लोटे और पूजन सामग्री लेकर नौलखा बंधे पहुंचीं। जल भरने के बाद महिलाएं भक्ति गीत गाते हुए समूह में मंदिर के लिए रवाना हुईं।

sonbhadra

3:44 PM, Aug 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: नौलखा बंधे से जल भरकर महिलाओं ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक.
logo

सावन में बभनी में निकली भव्य शिवभक्तों की यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पूरा बाजार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

सावन महीने के पावन अवसर पर सोमवार को बभनी क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में महिलाओं ने नौलखा बंधे से पवित्र जल भरकर बभनी स्थित शिव मंदिर में स्थापित बाबा भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में फूल और पीतल के लोटे लेकर नौलखा बंधे की ओर पहुंचीं। महिलाएं भक्ति गीत गाते हुए जल भरने के बाद समूह में मंदिर की ओर रवाना हुईं। सिर पर कलश और हाथों में पूजन सामग्री लिए महिलाओं की टोली से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, फूल, अक्षत और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन में महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में शिवभक्त भी शामिल हुए।कार्यक्रम को देखते हुए बभनी पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज मयफोर्स मौके पर मौजूद रहे और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के साथ कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र में सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। जलाभिषेक कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.