ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news wood broke on the well farmer fell into deep water there was chaos in the family due to death

Sonbhadra News: कुएं पर टूटी लकड़ी, गहरे पानी में गिरा किसान; मौत से परिवार में मचा कोहराम.

बभनी थाना क्षेत्र के सहगोडा गांव में मंगलवार रात कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से किसान शेर सिंह कुएं में गिर गए। हादसे की जानकारी बुधवार सुबह परिजनों को हुई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। मृतक के पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं, हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

sonbhadra

7:49 PM, Aug 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: कुएं पर टूटी लकड़ी, गहरे पानी में गिरा किसान; मौत से परिवार में मचा कोहराम.
logo

कुएं से किसान शेर सिंह का शव बाहर निकालते पुलिसकर्मी और ग्रामीण, हादसे में मृतक की तस्वीर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र के सहगोडा गांव में मंगलवार की रात कुएं पर रखी लकड़ी टूट जाने से एक किसान कुएं में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि सहगोडा गांव निवासी शेर सिंह 34 पुत्र रामप्रसाद खेत से काम कर लौटने के बाद कुंए पर नहाने के लिए गया था। वह कुएं से पानी भर रहा था। इसी दौरान कुएं पर रखी लकड़ी अचानक टूट गई और किसान असंतुलित होकर गहरे कुएं में जा गिरा। रात होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार की सुबह कुंए पर रखी लकड़ी टूटा देख परिजनों को किसान के कुएं में गिरने की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। पत्नी उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पिता की मौत से दोनों बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश से कुंए तालाब भी पूरी तरह से उपर तक भर चुके हैं। सावधानी बरतने की जरूरत है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.