मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news work should be time bound as per the intention of the government adopt innovations for developed india by 2047 minister in charge

Sonbhadra News: शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध हों कार्य, 2047 तक विकसित भारत के लिए नवाचार अपनाएं – प्रभारी मंत्री.

25 फरवरी 2026 को जनपद मुख्यालय पर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

sonbhadra

6:58 PM, Feb 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध हों कार्य, 2047 तक विकसित भारत के लिए नवाचार अपनाएं – प्रभारी मंत्री.
logo

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी- प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

25 फरवरी 2026 को जनपद मुख्यालय पर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन सड़कों का कार्य मार्च माह तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर नल योजना’ की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर बिना अनुमति सड़कों की कटिंग की गई है और मरम्मत कार्य लंबित है, वहां संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अधिशासी अभियंता, जल निगम को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में समयबद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट की स्थिति न उत्पन्न हो। प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिरौंजी, अर्जुन जैसे उपयोगी वृक्षों का व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल सके। इस अवसर पर अधिकारियों को वृक्षारोपण की शपथ भी दिलाई गई। विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत बाउंड्री वॉल, शौचालय, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि विद्यालयों को आदर्श एवं गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए। विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा गया कि जनपद में निर्धारित समयानुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्य तय समय सीमा में पूरा किया जाए। डीसी मनरेगा को जी-राम योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभ मिल सके। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर नवाचार अपनाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.