ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news worship of maa kalratri in chak chapki puja pandal became devotional with bhajans

Sonbhadra News: चक चपकी में मां कालरात्रि की आराधना, भजनों से भक्तिमय हुआ पूजा पंडाल.

बभनी ब्लॉक के चक चपकी स्थित अकला महुआ मिलन चौक के दुर्गा पूजा पंडाल में सप्तमी की रात मां कालरात्रि की आराधना की गई। कलाकारों ने लोकगीतों और भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया। समिति के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूजा-अर्चना एवं भक्ति कार्यक्रम संपन्न हुआ।

sonbhadra

2:02 PM, Oct 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: चक चपकी में मां कालरात्रि की आराधना, भजनों से भक्तिमय हुआ पूजा पंडाल.
logo

चक चपकी के दुर्गा पूजा पंडाल में मां कालरात्रि की आराधना के दौरान भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लॉक के चक चपकी अकला महुआ मिलन चौक स्थित नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार की रात मां कालरात्रि की आराधना की गई। इस दौरान कलाकारों ने लोकगीतों और भजनों के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान किया। भक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। नवरात्र की सप्तमी तिथि मां दुर्गा की सातवीं शक्ति मां कालरात्रि को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत शक्तिशाली है। उनका वर्ण अंधकार की तरह श्याम है, बाल बिखरे हुए हैं और तीन नेत्र हैं। वे गर्दभ (गधे) की सवारी करती हैं। मान्यता है कि मां कालरात्रि की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से भक्तों को भय और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है। मां की आराधना से सुख-समृद्धि और सिद्धियों की प्राप्ति होती है। शनिवार की रात पूजा पंडाल में कलाकार रामगोविंद, जुगुल, विश्वकर्मा, दीपक, अत्रिलाल, भूलनराम और राम बिनेश ने लोकगीतों एवं भजनों की प्रस्तुति दी। मां कालरात्रि की महिमा से जुड़े गीतों और आरती के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया गया। उपस्थित भक्तों ने मां के जयकारे लगाए और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष बालकेशवर खरवार, उपाध्यक्ष रामसजीवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष आलोक केशरी तथा सहयोगी राजबली सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर मां की आराधना की और भक्ति संगीत का आनंद लिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.