Sonbhadra News: बभनी में योग प्रशिक्षण शिविर शुरू, पहले दिन वात रोगों से जुड़े योग, दिनचर्या और भोजन पर हुई चर्चा.
बभनी के शिव मंदिर परिसर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई, जिसमें पहले दिन वात रोगों से बचाव पर जानकारी दी गई। हरिद्वार योग पीठ से आए स्वामी योगा प्रसाद महाराज ने योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
sonbhadra
7:25 PM, Sep 21, 2026
Share:


बभनी शिव मंदिर परिसर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान योगाभ्यास करते साधक और प्रशिक्षण देते स्वामी योगा प्रसाद महाराज।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी के शिव मंदिर परिसर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। इसके पहले दिन वात रोगों से जुड़े योग, दिनचर्या और भोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। यह शिविर ग्राम पंचायत बभनी के बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर में सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। हरिद्वार योग पीठ से आए स्वामी योगा प्रसाद महाराज ने वात से संबंधित रोगों पर जानकारी दी। इनमें मधुमेह, जोड़ों का दर्द और साइटिका जैसे रोग शामिल थे। शिविर की शुरुआत ऊं के उच्चारण के साथ हुई। स्वामी योगा प्रसाद महाराज ने ध्यानात्मक आसन जैसे पद्मासन, विश्रामात्मक आसन जैसे शवासन और संवर्धनात्मक/सांस्कृतिक आसन जैसे सूर्य नमस्कार, भुजंगासन का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि शरीर में वात दोष को शांत करने और जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, बेचैनी जैसे वात रोगों से राहत पाने के लिए स्थिर और धीमी गति वाले योगासन व प्राणायाम करने चाहिए। इसमें भ्रामरी और नाड़ी शोधन प्राणायाम भी शामिल हैं। इस शिविर में डॉ. हीरालाल, मिथिलेश, सुनील, रविशंकर, वरुण कुमार, सुजीत कुमार, अमित कुमार, सूर्यकांत, मुनेश्वर जायसवाल और सुरेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिला-परुष योग सीखने के लिए मौजद थे।



