Sonbhadra News: मालगाड़ी के ऊपर हाई टेंशन तार से झुलसा युवक, कुछ बच्चों के साथ खेलते समय हुआ हादसा, वाराणसी रेफर.
शुक्रवार शाम को डाला रेलवे क्रॉसिंग के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक मालगाड़ी पर कुछ बच्चों के साथ खेलते समय एक युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। 17 वर्षीय अभिषेक पुत्र पूजा निवासी गजराज नगर को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया है।
sonbhadra
7:56 PM, Nov 9, 2025
Share:


बच्चे के रोने की आवाज सुनकर रेलवे कर्मचारियों ने उसे तत्काल बोगी से निकाला।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
शुक्रवार शाम को डाला रेलवे क्रॉसिंग के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक मालगाड़ी पर कुछ बच्चों के साथ खेलते समय एक युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। 17 वर्षीय अभिषेक पुत्र पूजा निवासी गजराज नगर को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक और कुछ नाबालिग बच्चे खड़ी मालगाड़ी के खाली डिब्बे पर चढ़कर खेल रहे थे। इसी दौरान अभिषेक मालगाड़ी के ऊपर अचानक खड़ा हो गया और अचानक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे अभिषेक गंभीर रूप से झुलसकर खाली बोगी में जा गिरा।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद अभिषेक का छोटा भाई मनीष और कल्लू सहित अन्य बच्चों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। घबराकर अन्य बच्चे ट्रेन से उतरकर अपने घर भागे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर अभिषेक की मां ओबरा डैम स्टेशन पहुंचीं, तब तक ट्रेन भी रुक चुकी थी, मां ने देखा बच्चा दर्द से कराह रहा था। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर रेलवे कर्मचारियों ने उसे तत्काल बोगी से निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने अभिषेक की नाजुक हालत देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया।



