ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news young man died after being hit by a train family members accused him of murder police started investigation

Sonbhadra News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी.

पिपरी थाना क्षेत्र के चाचा कॉलोनी के पास मंगलवार की भोर में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए विस्तृत जांच की मांग की है। पुलिस ने कहा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाने के बाद आगे की जांच होगी।

sonbhadra

6:20 PM, Dec 9, 2025

Share:

Sonbhadra News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी.
logo

मृत युवक की फ़ाइल फ़ोटो।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

पिपरी थाना क्षेत्र के चाचा कॉलोनी के पास मंगलवार की भोर में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए विस्तृत जांच की मांग की है। मृतक की पहचान रेणुकूट के शिवा पार्क निवासी 26 वर्षीय गौरीशंकर राजभर पुत्र जितेंद्र राजभर के रूप में हुई है। उनका शव मंगलवार की भोर लगभग 1 बजे रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचित किया। मृतक के पिता जितेंद्र राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे गौरीशंकर का पिछले दो साल से दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली निवासी मानकुंवर नामक महिला से संबंध था। इस संबंध को लेकर कई बार थाने में पंचायत भी हो चुकी थी।

विज्ञापन

Img

पिता का आरोप है कि उक्त महिला कई बार उनके घर में घुसकर झगड़ा करती थी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे चुकी थी। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार रात उनका बेटा घर नहीं लौटा था। जब उन्होंने फोन किया तो महिला ने कॉल रिसीव किया और कहा कि गौरीशंकर सो रहा है, लेकिन उसने बेटे से बात नहीं कराई। देर रात लगभग 1:30 बजे किसी व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि गौरीशंकर का शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो पुलिस भी वहां मौजूद थी और शव को अस्पताल में रखवा दिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर महिला सहित अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.