Sonbhadra News: कुए में गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब 28 वर्षीय युवक पैर फिसलने की वजह से अनियंत्रित होकर कुए मे जा गिरा। जब तक परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचते तब तक वह गहरे पानी मे समा गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
sonbhadra
6:55 PM, Dec 24, 2025
Share:


मृतक की फ़ाइल फ़ोटो।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब 28 वर्षीय युवक पैर फिसलने की वजह से अनियंत्रित होकर कुए मे जा गिरा। जब तक परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचते तब तक वह गहरे पानी मे समा गया। सुबह ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव निवासी 28 वर्षीय युवक अजय पुत्र मटुरन की मौत कुए में गिरने से हो गई। बताया जा रहा है कि युवक रात में पानी भरने गया था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और कुए मे जा गिरा। परिवार के लोग शोर सुन जब तक पहुंचते वह गहरे पानी में चला गया। रात भर ग्रामीणों ने शव निकलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं निकाल पाए। बाद में सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवा दिया।घटना के बाद मृतक की पत्नि सुनीता का रो रोकर बुरा हाल है, मृतक की ढेड वर्ष की एक बच्ची है। उपनिरिक्षक सरफराज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आगे विधिक कार्यवाही किया जा रह है।



