मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news young man dies due to electric shock chaos in the family

Sonbhadra News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में सोमवार सुबह सिंचाई के लिए बिजली का तार जोड़ते समय 36 वर्षीय बीरबल करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं।

sonbhadra

12:07 PM, Jul 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

करंट हादसे में युवक की मौत के बाद अस्पताल परिसर में शव के पास बिलखते परिजन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में सोमवार सुबह सिंचाई के लिए बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरडीहा गांव निवासी बीरबल (36 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने खेत की सिंचाई के लिए बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक प्रवाहित हो रहे तेज करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल इलाज के लिए दुद्धी के स्थानीय अस्पताल ले गए। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद बीरबल को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल प्रशासन ने मेमो के माध्यम से घटना की सूचना दुद्धी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि बीरबल मेहनत-मजदूरी और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित चार बच्चों- दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत से बच्चों के सिर से साया उठ गया, जबकि पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव के लोग बड़ी संख्या में मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में बिजली से जुड़े कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। वहीं पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे से पूरे सरडीहा गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.