मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news young man dies due to electric shock while turning on the button of the switch board of the house

Sonbhadra News: घर के स्विच बोर्ड का बटन चालू करते समय करंट लगने से युवक की मौत.

बरवाटोला ग्राम पंचायत के मैरहवा टोला में सोमवार दोपहर घर के स्विच बोर्ड का बटन चालू करते समय करंट लगने से 35 वर्षीय नागवंत पुत्र सालिक की मौत हो गई। परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी और फिर म्योरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

8:09 PM, Aug 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: घर के स्विच बोर्ड का बटन चालू करते समय करंट लगने से युवक की मौत.
logo

बभनी के मैरहवा टोला में करंट लगने से युवक की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन, घटना से परिवार में मचा कोहराम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बरवाटोला ग्राम पंचायत के मैरहवा टोला गांव में सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे करंट लगने से एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। थाना बभनी क्षेत्र के बरवा टोला ग्राम पंचायत के मैरहवा टोला निवासी नागवंत पुत्र सालिक उम्र 35 वर्ष खेत से वापस आकर बोर्ड में स्वीच चालू करने गया था कि अचानक करेंट लग गया। गम्भीर स्थिति में परिवार जन बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया लेकिन परिजनों को विश्वास नहीं हुआ तो म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पत्नि पूनम ने बताया कि नागवंत घर के बोर्ड का बटन चालू करने गए थे। इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घर वालों ने तुरंत उसे इलाज के लिए बभनी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को विश्वास नहीं हुआ तो वहां से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम अस्पताल के मेमो आया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है आगे जांच व कार्यवाही चल रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.