ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news young man drowned in pond during tenth rites 39 year old ramesh died

Sonbhadra News: दसवां संस्कार के दौरान पोखरे में डूबा युवक, 39 वर्षीय रमेश की मौत.

चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में दसवां संस्कार के दौरान पोखरे में नहाते समय 39 वर्षीय रमेश कुमार की डूबने से मौत हो गई। पंचम खड़ी, पनारी निवासी रमेश बाल कटवाने के बाद पोखरे में नहाने गए थे, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। हादसे के बाद उन्हें बचाने के लिए एक युवक पानी में कूदा, जिसकी हालत सामान्य है। शव को चोपन सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

sonbhadra

6:13 PM, Sep 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: दसवां संस्कार के दौरान पोखरे में डूबा युवक, 39 वर्षीय रमेश की मौत.
logo

चोपन सीएचसी में हादसे के बाद उपचार कराते घायल युवक और मौके पर मौजूद परिजन, जबकि चिकित्सक ने घटना की जानकारी दी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में एक व्यक्ति की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा दसवां संस्कार के दौरान हुआ। मृतक की पहचान पंचम खड़ी, पनारी निवासी रमेश कुमार (39) के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। बताया गया कि रमेश कुमार दसवां संस्कार के लिए बाल कटवाने घाट पर पहुंचे थे। बाल कटवाने के बाद वे पोखरे में नहाने गए। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। काफी कोशिश के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला गया। इस दौरान एक अन्य युवक रमेश को बचाने के लिए पानी में कूद गया था। हादसे के बाद रमेश और बचाने कूदे युवक, दोनों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सीएचसी चोपन के डॉक्टर रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि रमेश कुमार को मृत हालत में अस्पताल लाया गया था। वहीं, दूसरे युवक की हालत सामान्य है और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है। परिजनों के मुताबिक, मृतक रमेश के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने मामले में जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.