मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news young man drowned while taking bath at chhath ghat accident happened while trying to save slippers

Sonbhadra News: छठ घाट पर नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, चप्पल बचाने के प्रयास में हुआ हादसा.

चोपन क्षेत्र स्थित सोन नदी के छठ घाट पर नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जितेंद्र निवासी सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई है। चप्पल बहने पर उसे पकड़ने के प्रयास में युवक गहरे पानी में चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

sonbhadra

9:40 PM, Apr 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: छठ घाट पर नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, चप्पल बचाने के प्रयास में हुआ हादसा.
logo

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी स्थित छठ घाट पर गुरुवार को एक दुखद हादसा हो गया, जहां नहाने के दौरान एक युवक नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस और गोताखोरों ने चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन पंप के पास से युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Img

मृतक की पहचान 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रामेश्वर लाल निवासी चाचीवाद बड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अपने भाई के साथ वाहन खराब होने के कारण चोपन क्षेत्र में आया हुआ था। बताया जा रहा है कि मारकुंडी क्षेत्र में वाहन खराब हो जाने के बाद उसने वाहन खड़ा कर दिया और वाहन मिस्त्री लेने के लिए अपने भाई व साथी के साथ चोपन की ओर आया।

विज्ञापन

Img

इसी दौरान तीनों सोन नदी के छठ घाट पर पहुंचे और नहाने का निर्णय लिया। नहाते समय अचानक जितेंद्र की चप्पल पानी में बहने लगी। चप्पल को पकड़ने के प्रयास में वह धीरे-धीरे गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। साथ में मौजूद लोगों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था। यह हादसा क्षेत्र में शोक का विषय बन गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.