मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news young man murdered due to love affair three accused caught by police within 24 hours

Sonbhadra News: प्रेम प्रसंग की रंजिश में युवक की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े.

रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद और रंजिश के चलते भारतदीप की हत्या की गई। तीनों आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट के बाद गला दबाकर और पानी में डुबोकर हत्या करने की बात जांच में सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है।

sonbhadra

7:53 PM, Aug 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: प्रेम प्रसंग की रंजिश में युवक की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े.
logo

रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा हत्या के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी पुलिस टीम के साथ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, 15/16 अगस्त की रात सिलथम निवासी करीब 19 वर्षीय भारतदीप दुलारे राम कुंजुर अचानक लापता हो गया था। बाद में उसका शव कसरहिया नदी पुल के नीचे पानी में मिला। शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद 17 अगस्त को रामपुर बरकोनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम और सर्विलांस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक जांच में मृतक के एक लड़की से पूर्व प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। बाद में उक्त लड़की की आरोपी शुभम पासवान से बातचीत होने को लेकर मृतक और शुभम के बीच विवाद और रंजिश की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार इसी रंजिश के चलते शुभम ने मृतक को पूर्व में धमकी भी दी थी। जांच में सामने आया कि घटना वाली रात भारतदीप उक्त लड़की से मिलने गया था। पुलिस के मुताबिक लड़की ने इसकी सूचना शुभम को दी, जिसके बाद शुभम अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने भारतदीप के साथ मारपीट की और गला दबाने तथा पानी में डुबोने के बाद उसकी हत्या कर दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से बाहर भागने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 17 अगस्त की रात करीब 10:40 बजे हसुआ नदी पुल के पास ग्राम करवनिया क्षेत्र से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार पासवान, संदीप कुमार उर्फ छोटू और आत्मानन्द उर्फ लप्पू गौतम के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.