मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news young man murdered on suspicion of illicit relationship accused arrested within 48 hours

Sonbhadra News: अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार.

दुद्धी पुलिस ने अवैध संबंध के विवाद में हुई युवक की हत्या का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी राजेन्द्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी और मृतक के बीच संबंधों से नाराज होकर हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

sonbhadra

2:52 PM, Jun 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार.
logo

दुद्धी हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस अधिकारी, आरोपी राजेन्द्र विश्वकर्मा को मीडिया के सामने पेश करते हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

थाना दुद्धी पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 9 जून 2026 को महुअरिया निवासी जय सिंह ने अपने भाई समासिंह गोड़ की हत्या के संबंध में थाना दुद्धी में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। विवेचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को बघाडू-भीसूर रोड स्थित प्रथम पुलिया के पास से आरोपी राजेन्द्र विश्वकर्मा (22) निवासी डुमरपान, थाना सोनावल, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी और मृतक समासिंह गोड़ के बीच अवैध संबंध थे। उसने कई बार मृतक को अपनी पत्नी से दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन वह नहीं माना। इसी बात से नाराज होकर उसने हत्या की साजिश रची। आरोपी ने बताया कि 9 जून को उसने समासिंह को फोन कर लीलासी बुलाया। वहां दोनों ने शराब खरीदी और ग्राम मुरता स्थित खेमा नदी पुलिया के नीचे बैठकर शराब पी। इसी दौरान उसने चाकू और पत्थर से हमला कर समासिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP64 BB 9969) और आला कत्ल चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भागीचन्द्र, महताब अहमद और खालिद खान शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.