मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news youth arrested for rape accused of threatening to kill husband and child

Sonbhadra News: दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पति-बच्चे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप.

बभनी थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म और पति-बच्चे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी बैना निवासी मुकेश कुमार (20) को सडकटोला मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

sonbhadra

2:55 PM, Aug 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पति-बच्चे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप.
logo

बभनी थाना परिसर की तस्वीर, जहां दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म और उसके पति-बच्चे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बैना निवासी मुकेश कुमार (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार सुबह सडकटोला मोड़ बभनी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पीड़ित महिला ने मंगलवार को बभनी थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति मोहनलाल और बच्चे के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि उसके घर के पास रहने वाला मुकेश कुमार उसे आए दिन परेशान करता था। वह उसके पति व बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। महिला ने बताया कि 24 अगस्त सोमवार की रात जब उसका पति और अन्य परिजन घर पर नहीं थे, तभी आरोपी उसके घर में घुस आया और धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और डायल-112 पुलिस को सूचना दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी द्वारा उसे लगातार धमकाया जा रहा है, जिससे वह और उसका परिवार भयभीत हैं। पीड़िता ने बभनी पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई थी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल पंकज कुमार दुबे और कांस्टेबल सुनील कुमार भी शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.