Sonbhadra News: 04 किलो अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार.
मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 4 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
sonbhadra
8:00 PM, Mar 11, 2026
Share:


आरोपी के पास से नगदी और मोबाइल फोन भी बरामद।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 4 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार रायपुर थाना के उपनिरीक्षक नरेन्द्र प्रसाद सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दरमा पहाड़ी मोड़ तिराहे के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में गांजा लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4 किलोग्राम अवैध गांजा, 4,100 रुपये नगद तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान खुर्शीद (35 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अली, निवासी खुटहनिया थाना करमा जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में मु.अ.सं. 34/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेन्द्र प्रसाद सिंह, कांस्टेबल अखिलेश कुमार तथा कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे।
