ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news youth arrested with 2 363 kg ganja case registered under ndps act

Sonbhadra News: 2.363 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज.

चोपन पुलिस ने बग्घानाला रेलवे ब्रिज के पास 2 किलो 363 ग्राम अवैध गांजे के साथ 23 वर्षीय युवक संतोष यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से सफेद प्लास्टिक के झोले में गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

sonbhadra

5:58 PM, Sep 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: 2.363 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज.
logo

गांजा बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस टीम के साथ दिखाती तस्वीर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय।

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस ने एक युवक को 2 किलो 363 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सफेद प्लास्टिक के झोले में गांजा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर 2026 की रात करीब 11:07 बजे थाना चोपन पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और मादक पदार्थों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बग्घानाला रेलवे ब्रिज के उत्तरी छोर, कस्बा चोपन से करीब दो किलोमीटर दक्षिण की ओर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक का झोला बरामद हुआ। झोले की जांच करने पर उसमें 2 किलो 363 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान संतोष यादव पुत्र मोहसिल यादव, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी आरा खटाल रेनूसागर, थाना अनपरा, सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसका स्थायी पता ग्राम जगदीशपुर, जिला भोजपुर, बिहार है। बरामदगी के आधार पर थाना चोपन में मु.अ.सं. 0372/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना अनपरा में भी मु.अ.सं. 0156/2022, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, हेड कांस्टेबल शिवशरण बिन्द और कांस्टेबल गोविन्द कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.