Sonbhadra News: बभनी में अश्लील गाने बजाने से मना करने पर युवक से मारपीट, जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप.
बभनी गांव में तेज आवाज में अश्लील गाने बजाने से मना करने पर युवक अरुण कुमार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित के मुताबिक, किराएदारों ने शराब के नशे में गाली-गलौज के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और ठोस वस्तु से वार किया। घायल अरुण कुमार का इलाज कराया गया, वहीं प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
sonbhadra
7:22 PM, Sep 21, 2026
Share:


बभनी गांव में कथित मारपीट की घटना में घायल की तस्वीर।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी गांव में अश्लील गाने बजाने से मना करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि पड़ोसी के किराएदारों ने शराब के नशे में गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। इस घटना में पीड़ित अरुण कुमार को सीने में चोट आई है। यह घटना बीती रात करीब 9:45 बजे की है। बभनी गांव निवासी अरुण कुमार ने अपने पड़ोसी शंभू प्रसाद को बताया कि उनके मकान में रहने वाले किराएदार देर रात तेज आवाज में अश्लील गाने बजा रहे हैं। वे शराब के नशे में खुद भी अश्लील गाने गा रहे थे और अश्लील हरकतें कर रहे थे, जिससे परिवार के लोगों को परेशानी हो रही थी। शंभू प्रसाद असहज महसूस करते हुए बाहर निकले और अरुण कुमार के साथ किराएदारों को समझाने गए। आरोप है कि समझाने के दौरान अचानक किराएदारों (जिनकी संख्या लगभग 5-6 बताई जा रही है) ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने अरुण कुमार पर किसी ठोस वस्तु से वार किया, जिससे उनके सीने में चोट लग गई। अरुण कुमार ने किसी तरह अपने शरीर का बचाव किया। हमलावरों ने उन्हें कई अश्लील गालियां दीं और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित भी किया। अरुण कुमार ने शोर मचाया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।



