ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news youth assaulted in sagobandh market serious injury to nose accused of threatening family members

Sonbhadra News: सागोबांध बाजार में युवक से मारपीट, नाक में आई गंभीर चोट; परिजनों को धमकाने का आरोप.

बभनी के सागोबांध बाजार में कहासुनी के बाद दो युवकों पर कृष्ण मुरारी शर्मा से मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट में पीड़ित की नाक में गंभीर चोट आई, वहीं परिजनों को भी धमकाने का आरोप लगाया गया। मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने बभनी थाने पहुंचकर शिकायत की, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।

sonbhadra

5:25 PM, Oct 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: सागोबांध बाजार में युवक से मारपीट, नाक में आई गंभीर चोट; परिजनों को धमकाने का आरोप.
logo

सागोबांध बाजार में मारपीट की घटना में घायल कृष्ण मुरारी शर्मा, नाक पर चोट के बाद उपचार कराते हुए पीड़ित।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध बाजार में सोमवार रात एक युवक के साथ दो युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि घटना की शिकायत करने पहुंचे पीड़ित के परिजनों को भी आरोपियों के परिजनों ने धमकाने की कोशिश की। पीड़ित ने मंगलवार को थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात सागोबांध बाजार में कृष्ण मुरारी शर्मा बैठे थे। इसी दौरान लवकुश यादव और रमेश यादव वहां पहुंचे। दोनों ग्वारी टोला सागोबांध के रहने वाले हैं। आरोप है कि किसी बात को लेकर कृष्ण मुरारी और दोनों युवकों में कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कृष्ण मुरारी के साथ मारपीट की। मारपीट में कृष्ण मुरारी की नाक में गंभीर चोट आई। घटना के बाद कृष्ण मुरारी ने अपने परिजनों को बताया। जब परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे, तो उन्हें डराने-धमकाने और मारपीट करने की कोशिश की गई। मंगलवार को पीड़ित पक्ष बभनी थाने पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जरूरी कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.