Sonbhadra News: तापीय विद्युत परियोजना से तांबे की प्लेट चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक.
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस और सीआईएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तापीय विद्युत परियोजना से तांबे की चार प्लेटें चोरी करते हुए कंचन यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब 20 हजार रुपये मूल्य की तांबे की प्लेटें बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया।
sonbhadra
4:20 PM, Jul 12, 2026
Share:


ओबरा तापीय विद्युत परियोजना से तांबे की प्लेट चोरी के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त के साथ ओबरा पुलिस टीम।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: शिवम सिन्हा, ओबरा।
सोनभद्र।
विज्ञापन
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में चोरी की घटनाओं की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के नेतृत्व में ओबरा पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान तापीय विद्युत परियोजना से तांबे की प्लेट चोरी करते हुए एक अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह घटना 11 जुलाई, 2026 को शाम लगभग 06:30 बजे तापीय विद्युत परियोजना, ओबरा के खंड-1 'स' में हुई। परियोजना में कार्यरत कर्मचारी कंचन यादव (लगभग 32 वर्ष, निवासी ग्राम पुरहे, पोस्ट करुई, थाना मझिआंव, जनपद गढ़वा, झारखंड) को तांबे की चार प्लेटें चोरी कर ले जाते समय सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया। अभियुक्त कंचन यादव को चोरी किए गए सामान के साथ ओबरा पुलिस को सौंपा गया। इसके बाद थाना ओबरा में मु.अ.सं.-153/2026, धारा 306, 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद, 12 जुलाई, 2026 को अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से लगभग 20,000 रुपये मूल्य की तांबे की चार प्लेटें बरामद कीं। इस गिरफ्तारी और बरामदगी में शामिल टीम में सीआईएसएफ के उपनिरीक्षक राम प्रताप सिंह, ओबरा थाना के उपनिरीक्षक सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी संतोष पटेल और सीआईएसएफ के आरक्षी आदित्यन आर शामिल थे।
