Sonbhadra News: ग्रामीण में यूथ क्लब डोडहर व शहरी में चतरा ने जीता दो दिवसीय बालीबाल का खिताब.
युवा जन कल्याण सेवा संस्थान डोडहर के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराज्यीय बालीबाल का फाइनल मुकाबला रविवार को बड़े ही रोमांचक ढंग से संपन्न हुआ। युवा जन कल्याण सेवा संस्थान के संस्थापक राजेश कुमार ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिका सशक्तिकरण एवं ग्रामीण उत्थान तथा नशा मुक्त समाज को बढ़ावा देना हैं।
sonbhadra
6:23 PM, Nov 10, 2025
Share:


प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रामप्रताप और संजीव सिंह उदघोषक-रामचरन पनिका की अहम भूमिका रही।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
युवा जन कल्याण सेवा संस्थान डोडहर के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराज्यीय बालीबाल का फाइनल मुकाबला रविवार को बड़े ही रोमांचक ढंग से संपन्न हुआ। युवा जन कल्याण सेवा संस्थान के संस्थापक राजेश कुमार ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिका सशक्तिकरण एवं ग्रामीण उत्थान तथा नशा मुक्त समाज को बढ़ावा देना हैं। सर्वप्रथम प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मानसिंह गोड़ विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अमरेश तिवारी अपने सह अतिथियों के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके खेल को शुरू कराया।
विज्ञापन
पहला ग्रामीण बालीबाल का फाइनल मुकाबला यूथ क्लब डोडहर और संघर्ष फ्रेंड्स क्लब बखरिहवा के बीच बेस्ट आफ थ्री का मैच खेला गया जिसमे डोडहर ने बखरीहवा को सीधे दो सेट 21-19 व 21-18 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। बालिका वर्ग में हुए प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर टीम मोखना,द्वितीय स्थान पर टीम डोडहर, एवं प्रथम स्थान पर टीम रिहंद विजेता रही। वही शहरी बालीबाल के महामुकाबले के पहले सेमीफाइनल में सिद्धि ने तियरा को 9-21,21-17,15-21 से हराया और दुसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चतरा ने अनपरा को 21-16,21-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल के संघर्ष पूर्ण मुकाबले में चतरा ने सिधिकला को 18-21,21-9,21-19 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रामप्रताप और संजीव सिंह उदघोषक-रामचरन पनिका की अहम भूमिका रही।



