ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news youth committee babhni organized a grand cultural program devotees danced throughout the night

Sonbhadra News: युवा समिति बभनी ने कराया भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, रातभर झूमे श्रद्धालु.

बभनी में युवा समिति की ओर से छठ महापर्व पर भव्य भक्ति जागरण आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ राजन सिंह और नंद कुमार खरवार ने किया। झारखंड से आए गायक हैपी चंद्रा सिंह और गायिकाओं साक्षी व सोनम ने भक्ति गीतों से रातभर समां बांधा। वहीं सुक्रवन टोला स्थित बभनी घाट पर म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ की मौजूदगी में आकर्षक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं।

sonbhadra

3:13 PM, Nov 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: युवा समिति बभनी ने कराया भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, रातभर झूमे श्रद्धालु.
logo

छठ महापर्व पर बभनी में भक्ति जागरण और आकर्षक धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

छठ महापर्व के अवसर पर रविवार की रात बभनी में भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। युवा समिति बभनी की ओर से संध्या अर्घ्य के बाद भव्य भक्ति जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं ने पहुंचकर छठी मैया के भक्ति गीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नंद कुमार खरवार ने फीता काटकर किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने अतिथियों और कलाकारों का स्वागत किया। झारखंड से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरी रात श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर रखा। गायक हैपी चंद्रा सिंह तथा गायिकाएं साक्षी और सोनम ने छठी मैया के एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं, सुक्रवन टोला वार्ड नंबर एक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बगल स्थित बभनी घाट पर भी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ रहे। घाट पर रातभर विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान राम प्रकाश पांडेय, अमर देव पांडेय, जेपी जायसवाल, अभय सिंह, राकेश सिंह, मिथलेश गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, वरुण कुमार, उपेंद्र रवानी, डॉ. हीरालाल और अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्रती महिलाएं एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। छठ महापर्व पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.