Sonbhadra News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बेटियों और दिव्यांग मां का छिना सहारा.
चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित चुड़िहर मंदिर के पास देर रात मुरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से कमलेश की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव की शिनाख्त कर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने परिवार का मुख्य सहारा था। उसकी दो बेटियां और दिव्यांग मां हैं, जिनके सामने अब भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
sonbhadra
1:17 PM, Oct 12, 2026
Share:


सलखन में ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले कमलेश की फाइल फोटो,
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित चुड़िहर मंदिर के समीप सोमवार देर रात मुरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कमलेश भारती पुत्र राम जियावन भारती, निवासी ग्राम मारकुंडी, टोला अवई, थाना चोपन, सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2026 को रात करीब 12:10 बजे सलखन में वह मुरी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि कमलेश भारती मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में उनकी दो बेटियां और दिव्यांग मां हैं। परिवार की जिम्मेदारी मुख्य रूप से उन्हीं के कंधों पर थी। ऐसे में उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब परिवार के सामने आजीविका और भविष्य को लेकर गंभीर चिंता खड़ी हो गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बेटियों और दिव्यांग मां के लिए कमलेश परिवार का प्रमुख सहारा थे। उनकी मौत से परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। देर रात युवक किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आए, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना के बाद कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी समस्या की सूचना नहीं है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।


