Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की कुएं में डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस.
बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गांव में एक युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र बासदेव निवासी कारीडाड़ चक चपकी के रूप में हुई है।
sonbhadra
3:47 PM, Dec 9, 2025
Share:


घटना के बाद मचा हड़कंप।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गांव में एक युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र बासदेव निवासी कारीडाड़ चक चपकी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रमोद रात में बचरा बाजार से लौटने के बाद लगभग नौ बजे खाना खाकर दूसरे घर सोने के लिए निकला था।
विज्ञापन
सुबह असनहर गांव में हृदय नारायण गोड़ के घर के पास एक कुएं में पानी भरने गई एक लड़की ने शव को उतराया हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल ग्राम प्रधान असनहर को दी गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



