मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news youth dies in auto bike collision four seriously injured

Sonbhadra News: ऑटो–बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, चार गंभीर घायल.

बभनी थाना क्षेत्र के नधीरा गांव के पास ऑटो-बाइक की जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में धरम (35) की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार अन्य घायल, जिला अस्पताल रेफर किए गए। शादी समारोह से लौट रहे थे बाइक सवार युवक। पुलिस को सूचना देकर मामले की जांच शुरू।

sonbhadra

11:17 AM, Apr 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: ऑटो–बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, चार गंभीर घायल.
logo

शादी समारोह से लौट रहे थे बाइक सवार, विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो से हो गईं भिड़ंत।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

बभनी थाना क्षेत्र के नधीरा गांव के पास मंगलवार तड़के ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार धरम (35), लोकमन (33), अजय (34) और आरके कुमार (35) निवासी डोडहर थाना बीजपुर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ऑटो में सवार चंपा देवी (30) निवासी नधीरा भी बुरी तरह जख्मी हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

विज्ञापन

Img

हालत नाजुक देखते हुए बाइक सवार चारों युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही धरम ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, चारों युवक परनी गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नधीरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो से उनकी भिड़ंत हो गई। वहीं घायल महिला चंपा देवी जरहा से अपने घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने मेमो के जरिए पुलिस को सूचना दे दी है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.