ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news youth dies in collision between two bikes second driver absconds after the accident cctv video of the incident goes viral

Sonbhadra News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा चालक हादसे के बाद फरार, घटना का सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल.

रेणुकूट और मुर्धवा को जोड़ने वाली पुलिया के समीप वी-मार्ट के सामने दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घायल बाइक सवार युवक की इलाज़ के दौरान हुई मौत। घटना से परिजनों में मचा कोहराम।

sonbhadra

11:53 PM, Oct 10, 2025

Share:

Sonbhadra News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा चालक हादसे के बाद फरार, घटना का सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल.
logo

दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा में शुक्रवार की शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक चला रहा युवक हादसे के बाद भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है। हादसे की बाबत पिपरी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि रेणुकूट और मुर्धवा को जोड़ने वाली पुलिया के समीप वी-मार्ट के सामने दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। अपनी बाइक से रेणुकूट से मुर्धवा की ओर जा रहे पिपरी निवासी कमलेश कुमार पुत्र नागेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थित को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिजन घायल को रेफर ले जा रहे थे कि अस्पताल से बाहर निकलते ही घायल व्यक्ति की मौत हो गई। दुःखद घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पिपरी पुलिस फरार बाइक चालक की पहचान करने के प्रयास जुट गईं हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.