मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news youth dies in truck bike collision chaos among family members

Sonbhadra News: ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम.

सदर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीपालपुर निवासी 23 वर्षीय अमित विश्वकर्मा के रूप में हुई है। अमित अपने घर श्रीपालपुर से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहा था।

sonbhadra

11:12 PM, Nov 6, 2025

Share:

Sonbhadra News: ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम.
logo

ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बिजौली मोड़ के पास एक ट्रक और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। मृतक की पहचान श्रीपालपुर निवासी 23 वर्षीय अमित विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब 8 बजे हुई। अमित अपने घर श्रीपालपुर से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहा था। बिजौली मोड़ के पास एक ट्रक रिवर्स कर रहा था, तभी अमित की बाइक उससे टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। परिजनों ने बताया कि अमित शाम को किसी काम से घर से रॉबर्ट्सगंज जा रहा था और बिजौली मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आ गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.