Sonbhadra News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, दो घायल.
बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर रेंज ऑफिस के आगे शनिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 19 वर्षीय युवक सुरेश कुमार गुप्ता की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी बभनी पहुंचाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
sonbhadra
1:50 PM, Oct 18, 2026
Share:


रामलीला देखकर घर लौट रहे सुरेश कुमार गुप्ता की सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर रेंज ऑफिस के आगे शनिवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। वहीं, मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमार गुप्ता (19) पुत्र बिहारी लाल, निवासी दरनखांड़, बभनी, खोतोमहुआ से रामलीला देखकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बभनी की तरफ से हीरालाल (22) पुत्र भगवत, निवासी कनवा, विपरीत दिशा से आ रहा था। रेंज ऑफिस के आगे दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सुरेश सड़क पर गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार हीरालाल और देवचंद (18) पुत्र कैलाश, निवासी दरनखांड़, भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का उपचार जारी है। उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है।


