मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news youth falls from moving express condition critical

Sonbhadra News: चलती एक्सप्रेस से गिरा युवक, हालत गंभीर.

विंढमगंज रेलवे स्टेशन के पास चलती एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर 20 वर्षीय नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे विंढमगंज पीएचसी से दुद्धी सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। युवक भोपाल से अपने घर लौट रहा था।

sonbhadra

8:15 PM, Jul 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: चलती एक्सप्रेस से गिरा युवक, हालत गंभीर.
logo

चलती ट्रेन से गिरकर घायल युवक का दुद्धी सीएचसी में इलाज करते चिकित्सक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र.

विंढमगंज रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को चलती एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तत्काल विंढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी रेफर कर दिया गया। यहां भी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। घायल युवक की पहचान नीरज कुमार (20) पुत्र रामरूप, निवासी सुखड़ा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नीरज भोपाल से एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए अपने घर लौट रहा था। ट्रेन का निर्धारित ठहराव झारखंड के नगर उंटारी स्टेशन पर था, लेकिन विंढमगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने के दौरान वह ट्रेन के गेट पर खड़ा था। बताया गया कि जैसे ही ट्रेन झटके के साथ आगे बढ़ी, नीरज का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और सरकारी अस्पताल ले गए। विंढमगंज पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दुद्धी सीएचसी रेफर किया। दुद्धी सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. शाह आलम अंसारी ने इलाज के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक के उपचार को लेकर परिवार के लोग चिंतित हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.