Sonbhadra News: मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे, वाराणसी रेफर.
शक्तिनगर थाना क्षेत्र में एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एनसीएल बीना के एक 26 वर्षीय कर्मी के दोनों पैर कट गए। गंभीर रूप से घायल कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
sonbhadra
6:31 PM, Nov 23, 2025
Share:


घायल व्यक्ति का इलाज जारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
शक्तिनगर थाना क्षेत्र में एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एनसीएल बीना के एक 26 वर्षीय कर्मी के दोनों पैर कट गए। गंभीर रूप से घायल कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुई। घायल कर्मी की पहचान बीना कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय राहुल दुबे पुत्र स्व. मंगल दुबे के रूप में हुई है। बीना चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने बताया कि कृष्ण शिला स्टेशन मास्टर द्वारा रेलवे ट्रैक पर राहुल दुबे के घायल होने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही जमशीला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने घायल राहुल दुबे को नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। नेहरू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद राहुल दुबे को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। हालांकि, यह जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है कि यह घटना किस मालगाड़ी से घटित हुई।



