ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news youth returning home from sand site hanged himself police engaged in investigation

Sonbhadra News: बालू साइट से घर लौटे युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी.

जुगैल थाना क्षेत्र के आगेरी खास गांव में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 27 फरवरी 2026 की सुबह सामने आई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय नागेंद्र प्रताप सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी आगेरी खास के रूप में हुई है।

sonbhadra

7:55 PM, Feb 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: बालू साइट से घर लौटे युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी.
logo

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है- थानाध्यक्ष जुगैल.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जुगैल थाना क्षेत्र के आगेरी खास गांव में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 27 फरवरी 2026 की सुबह सामने आई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय नागेंद्र प्रताप सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी आगेरी खास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नागेंद्र गुरुवार शाम बालू साइट से काम कर घर लौटे थे और अपने कमरे में सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जब उनके पिता रामचंद्र सिंह कमरे में पहुंचे तो देखा कि नागेंद्र घर के बड़ेर में रस्सी के सहारे लटके हुए हैं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नीचे उतारकर आंगन में रखा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही जुगैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष जुगैल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.