Sonbhadra News: सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल, स्थानीय सीमेंट फैक्ट्री में आने वाली वाहनों से बना रहता है लगातार खतरा.
चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला चौकी इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया।
sonbhadra
4:27 PM, Apr 6, 2026
Share:


डाला क्षेत्र में तेज़ रफ्तार वाहन पर रोक लगाने की मांग।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला चौकी इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डाला चढ़ाई निवासी नंकू कनौजिया के पुत्र संतोष कनौजिया दोपहर में भोजन करने के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में बाइक पर बेटे को बैठा कर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान फैक्ट्री परिसर से अचानक तेज गति से एक हाइवा बाहर निकली और संतोष को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा संतोष के पैर पर चढ़ते हुए निकल गई और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के समय मौके पर मौजूद आमिल बैग ने बताया कि घायल की तेज आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे और घायल संतोष को तत्काल उठाकर उपचार के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये। उन्होंने बताया कि हादसे में संतोष के घुटने के नीचे की हड्डी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही उनके साथ मौजूद उनका बेटा भी इस दुर्घटना में घायल हो गया, जिसका इलाज डाला स्थित एक निजी डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, घायल के पैर में गंभीर चोटें आई हैं और बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर डाला चौकी पुलिस सक्रिय हुई और संबंधित वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दे कि सीमेंट फैक्ट्री में आवागमन करने वाली वहां लगातार सरपट सड़कों पर नियमों को तोड़कर चलती है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में आने जाने वाली तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। स्थानी लोगों ने अल्ट्राटेक प्रबंधन सभी उनकी कंपनी में आने वाले वाहनों पर शखती दिखाने की बात कही है जिससे वाहन चालकों पर लगाम लगा सके।
