ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra sp abhishek verma listened to the problems of the complainants in the public hearing and gave instructions for timely disposal

Sonbhadra: जनसुनवाई में एसपी अभिषेक वर्मा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश.

एसपी अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, मारपीट, साइबर धोखाधड़ी समेत विभिन्न मामलों में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एसपी ने शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

sonbhadra

2:29 PM, Nov 3, 2026

Share:

Sonbhadra: जनसुनवाई में एसपी अभिषेक वर्मा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश.
logo

पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते एसपी अभिषेक वर्मा, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व संबंधी मामलों समेत विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों की तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण जांच की जाए तथा पीड़ितों को की गई कार्रवाई से समय पर अवगत कराया जाए। जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें बिना विलंब विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब या पीड़ितों के उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.