ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra teachers protests in collectorate tet compulsion not in the interest of teachers teachers association

Sonbhadra: शिक्षकों का कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन, टीईटी की बाध्यता शिक्षकों के हित में नहीं- शिक्षक संघ

कलेक्ट्रेट परिसर में गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ो शिक्षको ने कलेक्ट्रेट गेट से लेकर कलेक्ट भवन तक पैदल मार्च भी निकाला। शिक्षकों ने कहा टीईटी की बाध्यता शिक्षकों के हित में नहीं है। इस आदेश को वापस लेना चाहिए।

sonbhadra

5:18 PM, Sep 11, 2025

Share:

Sonbhadra: शिक्षकों का कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन, टीईटी की बाध्यता शिक्षकों के हित में नहीं- शिक्षक संघ
logo

कलेक्ट्रेट भवन में शिक्षकों का प्रदर्शन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षकों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट गेट से भवन तक पैदल मार्च निकाला। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, 23 अगस्त 2011 से पहले नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी परीक्षा पास करनी होगी।

Img

यह परीक्षा अगले दो वर्षों में उत्तीर्ण करनी है, अन्यथा उन्हें सेवा से निवृत्त कर दिया जाएगा। इस नियम से केवल 5 वर्ष से कम सेवा वाले शिक्षकों को छूट दी गई है। इस बात से चिंतित शिक्षको ने मार्च निकाल कर अपनी आवाज़ बुलंद की।

विज्ञापन

Img

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवि भूषण ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति उस समय की पात्रता के अनुसार की गई थी। पहले हाई स्कूल योग्यता थी, फिर इंटरमीडिएट और बाद में स्नातक की गई। उन्होंने बताया कि 2017 में संसद में एक कानून पारित किया गया था। इस कानून के तहत कार्यरत शिक्षकों को टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य किया गया।

Img

शिक्षक नेताओं का आरोप है कि सरकार ने इस कानून को जिलों और प्रदेश में नहीं भेजा और छिपाए रखा। अब सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से यह आदेश लागू किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.