क्राइम/न्यूज़/sonbhdra news attack on police team head constable injured villagers pelted stones at the team that had gone to resolve a family dispute

Sonbhdra News: पुलिस टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल घायल, पारिवारिक विवाद सुलझाने गई टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव.

कोन थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। गुरुवार देर रात हुई इस घटना में हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। पथराव में पुलिस वाहन के शीशे टूट गए।

sonbhadra

9:31 AM, Dec 13, 2025

Share:

Sonbhdra News: पुलिस टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल घायल, पारिवारिक विवाद सुलझाने गई टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव.
logo

विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत, पथराव में पुलिस के वाहन के टूटे शीशे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

कोन थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। गुरुवार देर रात हुई इस घटना में हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। पथराव में पुलिस वाहन के शीशे टूट गए। यह घटना ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला हड़वरिया (परसवा) में हुई। हड़वरिया निवासी सुदर्शन राम ने गुरुवार रात करीब 7:53 बजे डायल 112 पर फोन कर सूचना दी थी कि उनके बेटे-बहू और बड़े बेटे के बीच लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव, कांस्टेबल लालमणि कनौजिया और चालक अभिमन्यु मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी पक्षों को शांत रहने और थाने चलकर बयान देने को कहा, लेकिन ग्रामीण वहीं पंचायत करने की जिद पर अड़ गए। भीड़ बढ़ती गई और लोगों ने पुलिस की बात अनसुनी करते हुए नोकझोंक शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस टीम ने तत्काल थानाध्यक्ष संजीव सिंह को सूचना दी।

थानाध्यक्ष ने दो गाड़ियां लेकर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचते ही भीड़ अचानक उग्र हो गई और पुलिस टीम पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस पथराव में कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए और हेड कांस्टेबल संतोष यादव को गंभीर चोटें आईं। हमले के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरी रात इलाके में पुलिस की तैनाती रही। बाद में हेड कांस्टेबल संतोष यादव की तहरीर पर पुलिस ने फुटेज का विश्लेषण कर कुल 11 लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपितों पर धारा 147, 332, 353, 504, 506, 186 तथा 7 सीएल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि शेष की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि यह सीधी-सीधी कानून व्यवस्था को चुनौती है और किसी भी कीमत पर अपराध बढ़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।

Img

वही ओबरा क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय ने मामले को लेकर बताया 11 दिसंबर को देर रात्रि पिआरबी संख्या 7505 पर पारिवारिक विवाद में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर पिआरबी 3095 को भी मौके पर पहुंची वहां मारपीट और पथराव में पिआरबी 3095 का शीशा टूट गया और पुलिस कर्मियों के कार्य में भी बाधा पहुंचाई गई। उपरोक्त प्रकरण में कोन थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में 5 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। घटना की बाबत मौके पर कोई समस्या नहीं है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.