ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhdra news criminal krishna alias krishnadev singh carrying a reward of rs 10 000 was arrested after the encounter

Sonbhdra News: 10 हजार रुपये का इनामिया बदमाश कृष्णा उर्फ कृष्णदेव सिंह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार.

कोन पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को विफल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश कृष्णा उर्फ कृष्णदेव सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। यह घटना 14 जनवरी 2026 की रात को हुई, जब बदमाश महिला का भेष बनाकर हाईवे पर लूट की तैयारी में थे।

sonbhadra

9:28 PM, Jan 14, 2026

Share:

Sonbhdra News: 10 हजार रुपये का इनामिया बदमाश कृष्णा उर्फ कृष्णदेव सिंह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार.
logo

बदमाश महिला का भेष बनाकर हाईवे पर वाहनों से लूट करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य था.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

कोन पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को विफल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश कृष्णा उर्फ कृष्णदेव सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। यह घटना 14 जनवरी 2026 की रात को हुई, जब बदमाश महिला का भेष बनाकर हाईवे पर लूट की तैयारी में थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, कनहर नदी पुल के पास कोन-तिलगुडवा मुख्य मार्ग पर कुछ इनामी बदमाश महिला का भेष धारण कर रात में आने-जाने वाले वाहनों को रोककर लूटपाट करने की फिराक में थे। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोन पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की और सुबह करीब 05:10 बजे मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर बदमाश जंगल की ओर भागने लगे।

Img

सीओ अमित कुमार ने बताया खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश कृष्णा उर्फ कृष्णदेव सिंह (उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी नौडिहा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र) के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश कृष्णा उर्फ कृष्णदेव सिंह को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, 450 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

इस संबंध में थाना कोन पर मु0अ0सं0- 09/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एक गिरोह चलाता था। यह गिरोह हाईवे और मुख्य मार्गों पर महिला का रूप धारण कर वाहनों को रुकवाता था। इसके बाद वाहन चालकों को प्रलोभन देकर जंगल या सुनसान स्थानों पर ले जाकर हथियारों के बल पर उनसे नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लेता था।

Img

अभियुक्त ने बताया कि लोक-लाज और बदनामी के डर से कई पीड़ित पुलिस में शिकायत नहीं करते थे। इसी का फायदा उठाकर उनका गिरोह लगातार वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य बारी-बारी से महिला का भेष धारण करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त ने यह भी खुलासा किया कि घटना के दौरान जंगल की ओर फरार हुआ अभियुक्त सोनू पुत्र सुरेंद्र उर्फ सुलेन्द्र उसका सगा मौसा है। सोनू रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र का निवासी है और वह भी इस गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, 450 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Img

गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ चोपन और कोन थानों में हत्या के प्रयास (मु0अ0सं0- 299/2021 धारा 307, 399, 402, भा0द0वि0), आयुध अधिनियम (मु0अ0सं0- 304/2021 धारा 25/4), गिरोहबंद अधिनियम (मु0अ0सं0- 05/2022 धारा 3(1)) और एनडीपीएस एक्ट (मु0अ0सं0- 245/2024 धारा 20/8) सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र सुरेंद्र उर्फ सुलेन्द्र निवासी भिलाई बंधा घसिया बस्ती, रॉबर्ट्सगंज का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (मु0अ0सं0- 02/2024 धारा 20/8), चोरी (मु0अ0सं0- 230/2020 धारा 379, 411 भा0द0वि0) और आर्म्स एक्ट (मु0अ0सं0- 09/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27) सहित कई मामले दर्ज हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.