ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhdra news upsc exams were conducted in the district amid tight security adequate security arrangements were seen at all the 10 examination centres

Sonbhdra News: कड़ी सुरक्षा के बीच जनपद में कराई गईं UPSC की परीक्षा, सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के दिखे पर्याप्त इंतजाम.

जनपद में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जा रही है। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4128 अभ्यर्थी यह परीक्षा दे रहे हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

sonbhadra

1:22 PM, Oct 12, 2025

Share:

Sonbhdra News: कड़ी सुरक्षा के बीच जनपद में कराई गईं UPSC की परीक्षा, सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के दिखे पर्याप्त इंतजाम.
logo

जिले के पांच राजकीय और पांच एडेड विद्यालयों को बनाया गया परीक्षा केंद्र।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए जनपद में कुल 10 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 4128 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक और आई स्कैनिंग की गई।

Img

प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक चली। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) जयराम सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर डीवीआर, इंटरनेट और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था पूरी कर ली गई थी। इसके अतिरिक्त, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त रोशनी और वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था के लिए जनरेटर का भी इंतजाम किया गया था।

Img

वही जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज राबर्ट्सगंज और पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मुड़िलाडीह घोरावल का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित कुल 10-10 अधिकारियों की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन

Img

सह-केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक और आंतरिक कक्ष निरीक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। परीक्षा केंद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (दो केंद्र), पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मुडिलाडीह, शहजादा साहब इंटर कॉलेज रामगढ़, राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रामगढ़ और गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन में बनाए गए थे।

Img

परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर का स्तर मिला-जुला रहा। कई परीक्षार्थियों को करेंट अफेयर्स का भाग कठिन लगा, जबकि अन्य विषयों को उन्होंने आसान बताया। प्रयागराज से आई एक परीक्षार्थी ने बताया कि उनका पेपर अच्छा गया, लेकिन करेंट अफेयर्स का सेक्शन चुनौतीपूर्ण था।

Img

वाराणसी से आए शिवकुमार गुप्ता ने भी करेंट अफेयर्स को कठिन बताया और कहा कि इसमें 2025 से लेकर 2021-22 तक के प्रश्न शामिल थे। वहीं, चंदौली के रोहित सिंह ने कहा कि यह पेपर पिछली बार की तुलना में आसान था, हालांकि कुछ प्रश्न कठिन जरूर थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.