मुख्य खबरें/न्यूज़/story by purvanchal bhaskar desk

Chandauli News: धान खरीद को लेकर सड़क पर उतरे मनोज सिंह डब्लू, पुलिस ने थमाया नोटिस.

"पूर्व विधायक के मंडी पहुंचने के बाद करीब 300 कुंतल धान की खरीद सुनिश्चित कराई गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से मंडी आ रहे किसानों को पुलिस द्वारा जगह-जगह रोका गया, लेकिन प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि नजदीकी क्रय केन्द्रों पर उनकी तौल और औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी।"

chandauli

8:10 PM, Feb 23, 2026

Share:

Chandauli News: धान खरीद को लेकर सड़क पर उतरे मनोज सिंह डब्लू, पुलिस ने थमाया नोटिस.
logo

ट्रैक्टर पर धान लेकर नवीन मंडी पहुंचे पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू पुलिस द्वारा दिया गया नोटिस दिखाते हुए

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। किसानों के धान की खरीद सुनिश्चित कराने के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू सोमवार को सड़क पर उतर आए। धान लदे ट्रैक्टरों के साथ जैसे ही वह सैयदराजा स्थित आवास से नवीन मंडी की ओर बढ़े, पुलिस ने हाइवे पर उन्हें रोककर नोटिस तामील कराया और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि किसानों के हितों का हवाला देते हुए वह मंडी पहुंचे, जहां डिप्टी आरएमओ की मौजूदगी में किसानों के धान की खरीद शुरू कराई गई।

Img

पूर्व विधायक ने कहा कि धान के कटोरे कहे जाने वाले जिले में किसान अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि कई किसानों को धान बिक्री में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे उनके पारिवारिक कार्य पढ़ाई, दवाई और शादी-विवाह प्रभावित हो रहे हैं। आरोप लगाया कि कुछ क्रय केन्द्रों पर किसानों से अतिरिक्त उपज ली जा रही है और अंगूठा लगाने के नाम पर धन की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन धान खरीद सुनिश्चित नहीं करता तो वह स्वयं किसानों की तौल कराकर भुगतान दिलाने का प्रयास करते।

विज्ञापन

Img

पूर्व विधायक के मंडी पहुंचने के बाद करीब 300 कुंतल धान की खरीद सुनिश्चित कराई गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से मंडी आ रहे किसानों को पुलिस द्वारा जगह-जगह रोका गया, लेकिन प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि नजदीकी क्रय केन्द्रों पर उनकी तौल और औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.