मुख्य खबरें/न्यूज़/up news tenure of village heads extended by 6 months outgoing heads will remain administrators

UP News: ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, निवर्तमान प्रधान ही रहेंगे प्रशासक.

"मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान गांवों के विकास की आधारशिला होते हैं और उनके अनुभव का लाभ निरंतर मिलना आवश्यक है। यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन एवं विकास को और अधिक सुदृढ़ करेगा।"

lucknow

1:39 AM, May 26, 2026

Share:

UP News: ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, निवर्तमान प्रधान ही रहेंगे प्रशासक.
logo

सीएम योगी से मिलते मंत्री कपिल देव अग्रवाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधानों को बड़ी राहत देते हुए ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह माह तक बढ़ाने का फैसला किया है। 26 मई 2026 को समाप्त हो रहे ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निवर्तमान ग्राम प्रधानों को ही ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

सरकार के निर्णय के अनुसार नई ग्राम पंचायतों के गठन तक अथवा अधिकतम छह माह की अवधि तक वर्तमान प्रधान पंचायतों के सामान्य प्रशासनिक कार्यों का संचालन करते रहेंगे। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि यह फैसला ग्रामीण प्रशासन की निरंतरता बनाए रखने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से लिया गया है।

विज्ञापन

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने उन्हें ज्ञापन देकर कार्यकाल बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रधानों के कार्यकाल में वृद्धि का अनुरोध किया, जिस पर सकारात्मक निर्णय लिया गया। मंत्री ने कहा कि इस फैसले से हजारों ग्राम प्रधानों को राहत मिलेगी और पंचायत स्तर पर विकास कार्य बिना बाधा जारी रहेंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.