मुख्य खबरें/न्यूज़/varanasi news bullion trader robbery exposed 8 including 6 accused from chandauli arrested rs 5 lakh recovered

Varanasi News: सर्राफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा, चंदौली के 6 आरोपी समेत 8 गिरफ्तार, 5 लाख रुपये बरामद.

"पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रुपये, एक स्विफ्ट कार, एक बुलेट बाइक, एक पिस्टल और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इस सफल कार्रवाई पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।"

chandauli

6:51 PM, Jul 6, 2026

Share:

Varanasi News: सर्राफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा, चंदौली के 6 आरोपी समेत 8 गिरफ्तार, 5 लाख रुपये बरामद.
logo

मामले का खुलासा करती वाराणसी पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

वाराणसी। वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से पांच लाख रुपये की लूट के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में छह आरोपी चंदौली जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने लूट की पूरी पांच लाख रुपये की रकम, घटना में प्रयुक्त कार और बाइक के साथ एक पिस्टल भी बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी आकाश सेठ के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

Img

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के लिए व्यापारी की गतिविधियों की रेकी पहले से की गई थी। आरोप है कि प्रद्युम्न यादव ने गोविंद मौर्य को और आशीष मौर्य ने आकाश सेठ को व्यापारी के आने-जाने की जानकारी उपलब्ध कराई थी। इसी सूचना के आधार पर 27 जून को व्यापारी से पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया गया था। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेतगंज और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने रामनगर क्षेत्र से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Img

गिरफ्तार आरोपियों में चंदौली जिले के बसारिकपुर निवासी विजय यादव उर्फ सिपाही, शास्त्री नगर निवासी आकाश यादव, झांसी निवासी प्रद्युम्न यादव, झांसी निवासी गोविंद मौर्य, वर्तमान में बसारिकपुर निवासी अमित कुमार तथा नसीरपुर निवासी जावेद अख्तर शामिल हैं। इनके अलावा वाराणसी के आकाश सेठ और आशीष मौर्य भी गिरफ्तार किए गए हैं। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.