मुख्य खबरें/न्यूज़/varanasi news massive fire in plastic pipe warehouse near cng pump many fire brigade vehicles on the spot

Varanasi News: सीएनजी पंप के पास प्लास्टिक पाइप गोदाम में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर.

"19 जून को आग रात करीब 9 बजे लगी थी और रात 12 बजे तक करीब करीब एक दर्जन तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास जारी रखा था। गेल के करखियाँव स्टेशन के मैनेजर ने बताया की आग बड़ी है लेकिन अभी तक नुकसान का आंकड़ा नहीं बताया जा सकता।"

varanasi

12:36 AM, Jun 20, 2026

Share:

news-img
logo

गोदाम में लगी भीषण आग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव स्थित सीएनजी गैस पंप के समीप एक प्लास्टिक पाइप गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया।

Img

जानकारी के अनुसार, सीएनजी पंप के बगल में स्थित प्लास्टिक पाइप के गोदाम में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक पाइप का स्टॉक रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि यहां करीब 50 से 60 ट्रक प्लास्टिक पाइप भंडारित थे। प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन

Img

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करा दी है। फायर ब्रिगेड की कई टीमें लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी जनहानि की सूचना नहीं थी। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह नियंत्रण के बाद किया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.