ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/varanasi news naxalite commander carrying a reward of rs 25 lakh killed in encounter with up ats

Varanasi News: यूपी एटीएस के साथ मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर.

“रामनगर थाना क्षेत्र में यूपी एटीएस की टीम के साथ मुठभेड़ में झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी का कथित कमांडर बृजेश गंझू मारा गया। उस पर झारखंड सरकार और एनआईए की ओर से कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित बताया गया है।”

chandauli

8:31 AM, Sep 20, 2026

Share:

Varanasi News: यूपी एटीएस के साथ मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर.
logo

नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता कि फ़ाइल. फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास टेंगरा मोड़ से मुगलसराय जाने वाले मार्ग पर रविवार को यूपी एटीएस की टीम की मुठभेड़ में झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी से जुड़े कथित कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ की तरफ से मुगलसराय जा रहा था।

Img

मुखबिर की सूचना पर एटीएस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक रुकने के बजाय बृजेश मोटरसाइकिल से कूद गया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी, हालांकि दोनों सुरक्षित बताए गए हैं। 

विज्ञापन

Img

मौके से जुड़े घटनाक्रम की पुलिस टीम जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक मृत बृजेश गंझू पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपये और एनआईए की ओर से पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.