Varanasi News: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया चौकी इंचार्ज, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई.
"वाराणसी एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया के साथ-साथ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।"
varanasi
10:32 AM, Jan 30, 2026
Share:


एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़े गए चौकी इंचार्ज और सिपाही
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू.
वाराणसी। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वाराणसी एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्यापीठ चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने चौकी इंचार्ज शिवाकर मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय दबोच लिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद कारखास सिपाही गौरव कुमार को भी हिरासत में लिया गया है।
बताया जा रहा है कि एक मुकदमे में नामजद युवक का नाम हटाने के बदले चौकी इंचार्ज द्वारा पीड़ित से लगातार रुपये की मांग की जा रही थी। आरोप है कि दरोगा कई दिनों से दबाव बनाकर रिश्वत देने को कह रहा था और रकम न देने पर चार्जशीट में नाम जोड़कर जेल भेजने की धमकी दे रहा था। इससे परेशान होकर पीड़ित ने वाराणसी एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। शिकायत का सत्यापन होने के बाद टीम ने पूरी रणनीति के तहत कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी दरोगा ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान चौकी इंचार्ज के साथ मौजूद कारखास सिपाही गौरव कुमार की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उसे भी हिरासत में लिया गया। फिलहाल सिपाही को लालपुर पांडेयपुर थाने में रखा गया है।एंटी करप्शन की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया के साथ-साथ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
